नगर परिषद ने साेमवार काे कैंट में सचिव राजेश कुमार की देखरेख में मंडे मार्केट के साथ-साथ बीसी बाजार, माया वाला चौक, 12 क्रॉस रोड और पक्की सराय में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर परिषद ने पहली कार्रवाई मंडे मार्केट में की। कुछ दुकानदाराें ने आपत्ति जाहिर की थी कि रोड के बीच में मंडे मार्केट सज गई है, इसलिए सड़कें बंद हो गई। सचिव ने इन दुकानों को न सिर्फ साइड में हटाया बल्कि कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया। इसी तरह से बीसी बाजार में भी कुछ लोगों ने सड़क पर सामान रखा हुआ था जिसे टीम ने हटवाया। बीसी बाजार के बाद परिषद का दस्ता पक्की सराय में पहुंचा। एक परिवार के दो लोगों ने शौचालय के निर्माण को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करा रखी थी। परिवार में विवाद का कारण बन रहे शौचालय काे परिषद की टीम ने ढहा दिया। इस बीच में विरोध भी हुआ लेकिन परिषद ने कार्रवाई नहीं राेकी। दस्ते ने अंतिम कार्रवाई 12 क्रॉस रोड पर पार्क में की, जहां पर आसपास के रहने वाले कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था। इसके अलावा सीएम विंडो पर मामले की शिकायत दी गई थी। सचिव राजेश कुमार ने बताया कि कैंट में अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण पर परिषद कार्रवाई जारी रहेगी।
पक्की सरायं में कार्रवाई करती अर्थ मूविंग मशीन।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UndpGn