सिटी सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में हरियाणा सिंचाई विभाग फील्ड कर्मचारी यूनियन की मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान सुखविंद्र सिंह ने की। मीटिंग में यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव करवाया। जिसमें अम्बाला की सभी डिविजनों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से गोपाल को चेयरमैन, बलराज सिंह को प्रधान, सतविंद्र सिंह को महासचिव, संजय खान को कोषाध्यक्ष, कृष्ण लाल को वरिष्ठ उपप्रधान, शिव दयाल को उप-प्रधान, धर्मपाल को सह-सचिव, अनिल कुमार को संयुक्त सचिव, सरदारा सिंह को मुख्य सलाहकार, बलकार सिंह को ऑडिटर, मनप्रीत सिंह को प्रचार सचिव, गुरकीरत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a67LNr