हिसार | हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन 24 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांगे हैं कर्मचारियाें का समय 1 या 2 घंटे की बजाय 4 घंटे किया जाए अाैर उन्हें योग्यता के आधार पर अतिरिक्त लाभ दिया जाए। एजूसेट चौकीदार को बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को हर माह 7 तारीख से पहले वेतन दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगाें काे पूरा करने की मांग की गर्इ। इस अवसर पर सुधीर, कृष्ण यादव, सुनील कुमार, रामचन्द्र, कपिल कुमार, देवीलाल व संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HMIjQH