फरीदाबाद| अतंरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में गेट नंबर एक की तरफ लगाया गया सजावटी एंट्री गेट तेज हवा के चलते शुक्रवार को गिर गया। इससे दो महिला पुलिसकर्मी व एक महिला पर्यटक घायल हो गई। तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनकी हालत ठीक है। जानकारी के अनुसार तेज हवा के चलते लोहे का यह सजावटी एंट्री गेट गिर गया। इससे एएसआई कमला व एएसआई बीना तथा एक अन्य महिला पर्यटक घायल हो गई। इन्हें पास के ही सुप्रीम अस्पताल ले जाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SLkG07