एक महीने में दूसरी बार आज रविदास मंदिर में पूजा करेंगी प्रियंका गांधी, महासचिव बनने के बाद वाराणसी का पांचवां दौरा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 8 February 2020

एक महीने में दूसरी बार आज रविदास मंदिर में पूजा करेंगी प्रियंका गांधी, महासचिव बनने के बाद वाराणसी का पांचवां दौरा

वाराणसी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लेंगी। वे 10 जनवरी को भी रविदास मंदिर में पूजा करने आई थीं। पिछले साल फरवरी में पार्टी की महासचिव बनने के बाद वे 20 मार्च को पहली बार वाराणसी आई थीं। इसके बाद 16 मई और 19 जुलाई को यहां पहुंची थीं। वाराणसी से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा सदस्य हैं। 2019 के चुनाव में यहां से उनके खिलाफ प्रियंका के उतरने की चर्चा थीं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि प्रियंका गांधीदोपहर 12 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतरेंगी और वहां से सीधेसीरगोवर्धन स्थित रविदासमंदिर जाएंगी। यहां वह संत रविदास का दर्शन कर जयंती समारोहमें शामिल होंगी। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं।

प्रियंका गांधी ने संत रविदास को लेकर जारी किया बयान

प्रियंका गांधी ने बयान जारी कर कहा- संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक बराबरी, बंधुत्व, भाईचारे और श्रम की महत्ता का संदेश दिया। भारत में बहुत पुरानी परंपरा रही है, जो मनुष्य को मनुष्य की कोटि से देखती है, धर्म और जाति के चश्मे से नहीं, गुरु रविदास इस परंपरा के वाहक रहे हैं। आज हम सबके लिए गुरुदेव रविदास की वाणी और विचार अनुकरणीय है ताकि हम एक बेहतर समतामूलक समाज बना सकें।

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में जेल गए लोगों से मिलने पहुंची थीं प्रियंका

पिछली बार 10 जनवरी को प्रियंका गांधी राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। वहां से नावसे वो पंचगंगा घाट स्थित श्री मठ गई थीं। बाद में उन्होंने सीएए का विरोध करने के दौरान19 दिसंबर को जेल गए लोगों से मिलने पहुंची थीं। जेल से बाहर आए 2 दर्जन से ज्यादा लोग, बीएचयू छात्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से श्रीमठ में संवाद किया था। उसके बाद वो वहां से बोट द्वारा ललिता घाट उतरकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन को गईंथीं। इसके बाद वह सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई थीं।

संत रविदास मंदिर में वीआईपी

  • 21 फरवरी 2008: बसपा प्रमुख मायावतीमंदिर में दर्शन पूजन को पहुंची थी। तब उन्होंने सोने की पालकी का अनावरण किया था।
  • नवंबर 2011:राहुल गांधी रविदास मंदिर दर्शन पूजन करने गए थे, लंगर भी छका।
  • 22 फरवरी 2016: पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल भी अलग-अलग दर्शन करने पहुंचे थे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी - फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38d6OCr
via IFTTT

ADD











Pages