कोरोना पर अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने चीन से लाैटे अम्बाला के लोगों की सूची जारी की - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 February 2020

कोरोना पर अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने चीन से लाैटे अम्बाला के लोगों की सूची जारी की


कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश से चीन गए लोगों का इनपुट स्वास्थ्य विभाग को मिला है। जिला स्तर पर दिए गए इस इनपुट में अम्बाला से चीन गए लाेगाें में कारोबारी व स्टूडेंट भी शामिल हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 से अब तक चीन की यात्रा की है। ऐसे लोग विभाग की निगरानी सूची में शामिल हैं। ऐसे लोगों से स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर के नेतृत्व में एमपीएचडब्ल्यू व अन्य कर्मी संपर्क साधेंगे और 28 दिन तक विभिन्न बिंदुओं से ऐसे लोगों पर नजर रखेंगे। ऐसे लोगों का हेल्थ अपडेट लिया जाएगा। हालांकि, ये लोग पहले ही स्वास्थ्य जांच से गुजर चुके हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफार्म (आईडीएसपी) से भी मदद लेगा। अब तक जिले में 29 अस्पताल व 104 सब-सेंटरों को इस प्रोग्राम से जोड़ा गया है। इस प्लेटफार्म के तहत प्रत्येक जिले की बीमारियों की रोकथाम व कारणों का आंकड़ा जुटाया जाता है।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर हेल्पलाइन नंबर 0171-2550580 जारी किया है। इसके अलावा सैनी माजरा टोल प्लाजा व कैंट रेलवे स्टेशन पर काउंटर बनाया है। जिसमें संदिग्ध मरीज स्वयं अपनी जांच करवा पाएंगे।

विभाग ने जागरुकता कार्यक्रम के तहत आशा व आंगनबाड़ी वर्कर्स को पपलेट दिए हैं। आईडीएसपी के तहत एएनएम को पहले से ही ग्रामीण स्तर पर बीमारियों का डाटा जुटा कर ऑनलाइन सबमिट करने का जिम्मा दिया है। डिस्ट्रिक्ट एपेडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील हरि के मुताबिक इस वायरस के प्रति घबराए नहीं, हिदायतों के तौर पर बीमार मरीजों के संपर्क में जाने से बचें। जैसे हाथ मिलाना, गले मिलने से बचें और प्रॉपर हाइजीन का ध्यान रखें। अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें और बिना हाथ धोए आंख, नाक या मुंह को न छुएं।

कोरोना के मामले में पैनिक करने की बजाय जरूरी उपाय व जागरुकता से काम लेना चाहिए। विभाग के पास कोरोना से निपटने के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट, एन-95 रिस्पाइरेटर मास्क, ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क, ट्रिवलेंट इनएक्टिवेटेड इंफ्लुएंजा वेक्सीन सहित संबंधित चिकित्सा के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं।
डॉ. संजीव सिंगला, डिप्टी सिविल सर्जन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2v5Oz2T

ADD











Pages