
अम्बाला सिटी |गांव करधान में राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ विद्यालय में प्रिंसिपल रचना गर्ग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुनैना गुप्ता ने शौचालय निर्माण जागरुकता विषय पर युवाओं को संबोधित किया। उन्हाेंने बताया कि शौचालय होने से हमारे देश में गंदगी दूर हो सकती है। मक्खी मच्छर नहीं पनपते और हम स्वस्थ भी रह सकते हैं, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्हाेंने नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। इस माैके पर अध्यापक ममता, जसप्रीत कौर, आशा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम काे सफल बनाने में स्वाति, राजेंद्र, साक्षी, खुशी, रमन, आर्यन का भी अहम याेगदान रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39EAMj5