हिसार | हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व. ओमप्रकाश महाजन के पौत्र व युवा भाजपा नेता लोकेश महाजन ने कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन करके पीएम मोदी ने करोड़ों देशवासियों का दिल जीता है। यहां जारी बयान में महाजन ने कहा कि अब जल्द ही भव्य मंदिर बनने का कार्य शुरू हो जाएगा। लोकेश महाजन ने कहा कि मंदिर समिति ट्रस्टियाें के पास राम मंदिर निर्माण और इससे जुड़े विषयों पर स्वतंत्र रूप से फैसला लेने का अधिकार होगा। महाजन ने दिल्ली विस चुनाव पर कहा कि दिल्ली की जनता विकास के लिए भाजपा के शासन को याद करने लगी है। यहां के जागरूक मतदाताओं ने इस बार पूरी तरह भाजपा को सत्ता में लाने का निर्णय ले लिया है। भाजपा के सत्ता में आने पर दिल्ली में विकास कार्यों की झड़ी लग जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bjkjlT