व्यवसाय और प्रबंधन सम्मेलन में जीजेयू के छात्रों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र, इमोशनल शॉपिंग, टाइम मैनेजमेंट विषयों पर रखे विचार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 7 February 2020

व्यवसाय और प्रबंधन सम्मेलन में जीजेयू के छात्रों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र, इमोशनल शॉपिंग, टाइम मैनेजमेंट विषयों पर रखे विचार


गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के सौजन्य से चल रहा दो दिवसीय व्यवसाय एवं प्रबंधन विषय पर 12वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 16 तकनीकी सत्र हुए जिसमें 20 विदेशी शोधार्थियों सहित 200 से अधिक शोधार्थियों अाैर विद्यार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में 20 से अधिक विषय विशेषज्ञों ने शोधार्थियों व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता एवं सम्मेलन की मेंटर तथा हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक एवं सम्मेलन के निदेशक प्रो. कर्मपाल नरवाल ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में प्रतिभागियों ने व्यापार एवं प्रबंधन विषय पर नवीनतम तकनीकों की जानकारी ली जो भविष्य में अलग-अलग क्षेत्रों में नई दिशा देगी। सम्मेलन के संयोजक डाॅ. विजेंद्र पाल सैनी ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों में प्रो. एचएल वर्मा, प्रो. एमएस तुरान, प्रो. कुलवंत पठानिया, प्रो. भाग सिंह बोदला, प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. आरएस अरोड़ा, प्रो. अनिल खुराना, प्रो. अतुल ढींगड़ा, प्रो. मीना शर्मा व प्रो. एसएस चहल विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शोधार्थियों व विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए पत्रों पर विशेष व्याख्यान दिया। सम्मेलन के संयोजक डाॅ. सुरेश कुमार भाकर ने बताया कि सम्मेलन में वित्तीय क्षेत्र के जीएसटी, ऑपरेटिंग परफोर्मेंस, नॉन-परफोर्मिंग असेट, फाइनेंशियल एटीट्यूड ऑफ वर्किंग क्लास, फाइनेंशियल इन्क्लूजन एंड बिहेवियर बायसनेस, मानव संसाधन क्षेत्र के ग्रीन एचआरएम, ह्यूमन केपिटल, क्रिएटिविटी, वर्क प्लेस हेप्पीनेस, पर्सन विद डिसएबिलिटी व टेलेंट मैनेजमैंट, मार्केटिंग मैनेजमैंट क्षेत्र के इफेक्ट ऑफ इंटरनेट यूज अमंग दा अडल्टस, इमोशनल शॉपिंग विषयों पर पेपर प्रस्तुत किए गए ।

जीजेयू में आयोजित सम्मेलन में अपने शोधपत्र प्रस्तुत करते विद्यार्थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hisar News - haryana news gju students presented research papers emotional shopping ideas on time management topics in business and management conference


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39eAeQH

ADD











Pages