लोगों को डिप्रेशन से दूर रखने व आपसी भाईचारा बढ़ाना के उद्देश्य से शुरू किए गए राहगीरी कार्यक्रम के तहत एक मार्च को हुडा पार्क के सामने राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसपी संगीता कालिया ने शुक्रवार को बैठक में डीएसपी, थाना प्रबंबधक व राहगीरी टीम के सदस्यों के साथ कार्याक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। एसपी संगीता कालिया ने कहा कि स्वास्थ्य, भाईचारा का मेलजोल व खेलों काे बढ़ावा देने के लिए ही सरकार ने राहगीरी जैसे कार्यक्रम शुरू किए है। एसपी ने शहरवासियों से राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। इस बार राहगीर कार्यक्रम में महिला दिवस व राष्ट्रीय वन दिवस को मेन थीम के रूप में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T9p76d