जुई के नजदीक बीती रात बाइक व फोरव्हीलर के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों युवकों के शवों की पहचान शुक्रवार को आसलवास मरहटा निवासी 35 वर्ष राकेश व गांव भदोड थाना बरवाला निवासी 21 वर्षीय श्रवण के रूप में हुई। पुलिस ने दोपहर को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने फोरव्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक राकेश के चचेरे भाई आनंद ने बताया कि राकेश व उसका दोस्ता श्रवण टेलीविजन मिस्त्री का काम करते थे। राकेश व श्रवण बाइक पर सामान लेने के लिए बाढ़ड़ा जा रहा थे। जब वे जुई से बाढ़ड़ा रोड पर नहर के नजदीक पहुंचे तो बाढ़ड़ा की तरफ से सामने से आ रही टाटा मैजिक फोर व्हीलर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे राकेश व श्रवण बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और दोनों को गंभीर चोटें आई। राकेश बाइक चला रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PyLQX7