सांसद कटारिया ने पंचकूला को चुना नोडल अधिकारी, सांसद निधि के लिए वहीं जाएंगे प्रपोजल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 February 2020

सांसद कटारिया ने पंचकूला को चुना नोडल अधिकारी, सांसद निधि के लिए वहीं जाएंगे प्रपोजल


अम्बाला के सांसद एवं राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने एमपी लैड फंड के लिए पंचकूला जिले को नोडल चुना है। यानी इस फंड का सारा हिसाब-किताब, एस्टीमेट अप्रूवल जैसे काम वहीं से डील होंगे। सोमवार को 16वीं व 17वीं लोकसभा की सांसद निधि कोष पर चर्चा के लिए चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद अरोड़ा ने सभी डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की।

17वीं लोकसभा के तहत प्रोजेक्टों के तहत एस्टीमेट बनवाकर इन कार्यों को भी करने बारे उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 16वीं लोकसभा के तहत 22 करोड़ 50 लाख रुपए राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई थी। इसमें से 22 करोड़ 35 लाख जारी हो चुके हैं। 445 विकास कार्यों में से 408 पूरे हो चुके हैं, 28 पर काम चल रहा है और 9 अभी शुरू होने बाकी हैं। राज्यसभा के तहत जो भी राशि विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई है उसे भी विकास कार्यों के तहत जारी किया जा चुका है। डीसी अशोक ने बताया कि 17वीं लोकसभा के तहत विकास कार्यों के लिए लोकसभा सांसद ने पंचकूला जिले को नोडल अधिकारी के लिए चुना है और जो भी राशि प्राप्त होगी उसके एस्टीमेट बनाकर जल्द उस पर कार्य शुरू किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/382dYcI

ADD











Pages