गुड़गांव| गुड़गांव क्राइम ब्रांच ने हथियार के बल पर उबर कार चालक से कार लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को झज्जर बाईपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा लूटी गई कार भी आरोपियों के कब्जे से बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीन निवासी खेड़ा फर्रुखनगर तथा फरीद आलम निवासी किशनगंज बिहार के रूप में हुई। चार फरवरी को थाना सेक्टर-9ए में शमसुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी गांव किरवारी, राजस्थान ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक कंपनी में पिछले तीन साल से वैगन आर कार चलाता है। तीन फरवरी को कंपनी के निर्देश पर सवारी लेने बसई रोड पहुंचा और कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए सवारी के मोबाइल पर फोन किया तो तीन लड़के मिले। जिन्हें बैठाकर ये पटौदी के लिए चल दिया। पटौदी पहुंचने से कुछ दूरी पर ही एक युवक ने उसकी कनपटी पर कट्टा लगा दिया और हाथ पैर बांधकर एक घंटे घुमाते रहे और इसके बाद सुनसान खेतों में उसे छोड़कर कार को लेकर चले गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S6W7eM