भगत सिंह मार्केट केे दुकानदार से इंटरनेट कॉल कर मांगी थी रंगदारी, दो गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 6 February 2020

भगत सिंह मार्केट केे दुकानदार से इंटरनेट कॉल कर मांगी थी रंगदारी, दो गिरफ्तार


शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले मेन बाजार की भगत सिंह मार्केट में स्थित सुहाग काॅस्मेटिक्स के संचालक से इंटरनेट कॉल से रंगदारी मांगी गई। सामान्य नंबरों से फोन नहीं मिलने से दुकानदार व पुलिस के सामने इंटरनेट कॉल को तलाशने का संकट खड़ा हो गया। इस माममें साइबर क्राइम टीम का सहयोग लिया गया। जांच में पता चला कि सुहाग काॅस्मेटिक्स के साथ में स्थित ककड़ काॅस्मेटिक्स पर काम करने वाले कर्मचारी सचिन ने अपने साथी कर्मचारी आकाश जो रेलवे रोड पर गारमेंटस की दुकान पर काम करता है इन दोनों ने मिलकर सुहाग काॅस्मेटिस के संचालक से रंगदारी मांग थी। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस माेबाइल फाेन की कर रही तलाश: सिटी थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने बहादुरगढ़ के भगत सिंह माॅर्केट में स्थित सुहाग कॉस्मेटिक सेंटर के मालिक संदीप से रंगदारी की मांग की थी. आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी ताकि इन्हें कोई पकड़ न सके। पुलिस ने इन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया।

दहशत दिखाने के लिए एक दिन पहले पेट्रोल भी छिड़का था : दोनों युवकों ने दुकानदार संदीप अरोड़ा पर दहशत बनाने के लिए एक दिन पहले सुहाग गारमेंट्स के शटर पर पेट्रोल भी छिड़का था। पर दुकान खोलने तक वह पेट्रोल उड़ गया। इसी कारण दोपहर को दोनों ने फोन करके उससे रंगदारी मांगी। हालाकि कितना रुपया मांगा उसके बारे में दुकानदार ने भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। फोन पर रंगदारी मांगने के लिए नई तकनीक का प्रयोग कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी।

एक अाराेपी पहले दुकान पर करता था काम: एक आरोपी सचिन सितंबर 2018 में सुहाग गारमेंट्स में काम कर चुका था। इस कारण वह संदीप अरोड़ा के बारे में जानता था। आकाश को रुपयों की जरूरत थी व उसने अपने गारमेंट्स की दुकान के संचालक से रुपया उधार भी लिया हुआ था। इस कारण सचिन के साथ मिलकर पड़ाेसी दुकानदार को लूटने का प्लान बनाया। पैसे की तंगी के चलते दोनों आरोपियों ने रंगदारी मांगने का प्लान बनाया था। पर पूरी सावधानी बरतने के बाद भी दोनों पुलिस के काबू में आ गए।

दुकानदाराें में दहाश्त: सुहाग कॉस्मेटिक के संचालक संदीप अरोड़ा को बुधवार दोपहर को एक फोन आता है जिसमें फिल्मी अंदाज में रंगदारी मांगी जाती है। फोन करने के लिए सामान्य रूप से इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे। संदीप अरोड़ा ने एक फोन सुनने के बाद फिर बार बार फोन खड़कने पर उसने दहशत के चलते नहीं उठाए। शहर के दुकानदाराें ने एकत्र होकर सिटी थाना पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस काे दी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज का जांच शुरू की व दुकान पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। बाजार में दुकान पर पुलिस का पहरा देख बाजार के दुकानदारों मे भी दहशत फेल गई। इस बीच पुलिस की साइबर क्राइम टीम फोन के नंबरों व उनकी लोकेशन व वर्तमान लोकेशन के हिसाब से जांच का काम शुरू कर दिया। देर शाम को सिटी पुलिस की टीम सुहाग काॅस्मेटिक्स के साथ ककड़ काॅस्मेटिक्स पर पहुंच चुकी थी व एक टीम रेलवे रोड पर स्थित न्यू फैंसी गारमेंट्स की दुकान पर छापा डाल चुकी थी। पुलिस ने दोनों युवकों को पूछताछ में शामिल किया व आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया। नहीं देने पर दुकान जलाने की धमकी दी थी। दोनों की पहचान बहादुरगढ़ के बैंक कॉलोनी निवासी सचिन और नई बस्ती निवासी आकाश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बहादुरगढ़ शॉप सेल्समैन के रूप में का काम करते हैं।

दुकानदार से रंगदारी मांगने वाले दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurgarh News - haryana news an internet call was sought from the shopkeeper of bhagat singh market extortion two arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31BRc98

ADD











Pages