पटौदी| हेलीमंडी पालिका क्षेत्र के जाटौली में अलग-अलग दो वार्डों को जोड़ने वाले लिंक रोड के निर्माण का शुभारंभ बुजुर्गों द्वारा कराया गया। हेली मंडी पालिका के वाइस चेयरमैन विक्रांत विक्की चौहान ने बताया कि अभी तक यह कच्चा रास्ता था, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रह था। दोनों वार्डों को जोड़ने वाले रास्ते पर 22 लाख रुपए की लागत आएगी, निर्माण का टेंडर छोड़ने के बाद में काम भी आरंभ करवा दिया गया है। यह लिंक रोड इंटरलॉक टाइल का बनाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HtTIVH