सर्वसम्मति से ईश्वर पूनिया को प्रधान व अशोक को सचिव चुना - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 February 2020

सर्वसम्मति से ईश्वर पूनिया को प्रधान व अशोक को सचिव चुना


हिसार | सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की हिसार यूनिट नंबर 1 का द्विवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन राजगढ़ रोड स्थित अधीक्षक अभियन्ता कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सर्कल सचिन जगमिन्दर पूनिया ने की व संचालन सर्कल सचिव सुभाष गुर्जर ने किया। सम्मेलन के प्रारंभिक सत्र में यूनिट सचिव द्वारा गत दो वर्ष की सांगठनिक व वित्त सचिव द्वारा वित्त रिपोर्ट रखी गई। सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में अंतिम चरण में यूनिट की नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें ईश्वर पूनिया को प्रधान, सुरेश रोहिल्ला वरिष्ठ उपप्रधान, अनिल बागड़ी जेई व रमेश मोर उपप्रधान, अशोक सैनी सचिव, राजेश जांगड़ा सहसचिव, संदीप सिवाच कैशियर, प्रमोद कुमार प्रेस सचिव, कृष्ण सैनी ऑडिटर, सुभाष लाम्बा व कृष्ण गामड़ा संगठन सचिव चुने गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T6ZVgK

ADD











Pages