जमीन का मालिकाना हक समाप्त करने पर डीसी को सौंपा ज्ञापन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 February 2020

जमीन का मालिकाना हक समाप्त करने पर डीसी को सौंपा ज्ञापन


हिसार | जिला ब्राह्मण सभा हिसार ने सरकार द्वारा दान में दी गई जमीन का मालिकाना हक समाप्त करने को ब्राह्मण विरोधी करार दिया। इसके विरोध स्वरूप जिला ब्राह्मण सभा और समाज के लोगों ने लघुसचिवालय में उपायुक्त से मिलकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रधान राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि सरकार का यह निर्णय ब्राह्मण विरोधी है। सभा ने कहा कि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर चंचल शर्मा, छज्जू राम अत्री, जगदीश चंद्र शास्त्री, सज्जन शर्मा, कृष्णमोहन शर्मा, रामनिवास घिराइया, प्रेम शर्मा, मास्टर हवा सिंह, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, कृष्ण शर्मा, महेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश पारीक, सुरेश भारद्वाज, राजीव शर्मा, बलवंत शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, श्रवण कौशिक, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा अाैर नीरज शर्मा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vdYMuT

ADD











Pages