पेंटिंग प्रतियोगिता में मनीषा अाैर रंगोली में मुकेश ने पाया प्रथम स्थान, हुए सम्मानित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 5 February 2020

पेंटिंग प्रतियोगिता में मनीषा अाैर रंगोली में मुकेश ने पाया प्रथम स्थान, हुए सम्मानित


अलेवा के राजकीय महाविद्यालय में इंद्रधनुष कला उत्सव के तहत बुधवार को कल्चर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य वीना कुमारी ने की। मंच संचालन प्रोफेसर विशाल रेढू ने व निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर मुकेश रेढू व वैशाली बिसला ने निभाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीत, हरियाणवी डांस, जनरल डांस मानस की मानस दवा व चौपाल पर अपनी प्रस्तुति दी। पेंटिंग प्रतियोगिता में मनीषा व रंगोली में मुकेश ने प्रथम, आशु व साक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य वीना कुमारी ने कहा कि बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने अनिवार्य हैं। इससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इस मौके पर प्रोफेसर रमेश दलाल, मनजीत सिंह, रणधीर सिंह, दीपक, नीलम, डॉ. सुनेत, सुनीता, निधि गुप्ता व उषा मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम

{पेटिंग प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, आशु द्वितीय व अंजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

{नृत्य प्रतियोगिता में मुकेश प्रथम, साक्षी द्वितीय व प्रवेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।

{रंगोली में मुकेश प्रथम, मोनिका द्वितीय व मनजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

{गायन में श्रवण प्रथम, ममता द्वितीय व पूजा ने तीसरा स्थान पाया।

{कविता पाठ में साक्षी प्रथम, मोनिका द्वितीय निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अलेवा. राजकीय काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती एक छात्रा। फोटो |भास्कर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alewa News - haryana news mukesh got first place in painting competition in manisha and rangoli honored


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39d1LC8

ADD











Pages