मरीजों को ले जाने की सुविधा के लिए सीएचसी में भेजी गई एंबुलेंस को स्वास्थ्य विभाग ने एक माह बाद ही वापस ले ली गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक माह पहले सीएचसी को एक एंबुलेंस दी थी और इसे अब वापस मंगवा ली गई।
ग्रामीणों ने बताया कि अलेवा सीएचसी में एंबुलेंस न होने के कारण गंभीर हालात के मरीजों व डिलीवरी के लिए अस्पताल में लाई जाने वाली महिलाओं को लाने के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत दुष्यंत चौटाला को करते हुए सीएचसी में एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बाद डिप्टी सीएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अलेवा सीएचसी में एंबुलेंस की व्यवस्था कराई थी। अब पता नहीं किस कारण एंबुलेंस को वापस बुला लिया गया। सीएमओ जयभगवान का कहना है कि अलेवा सीएचसी में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई एंबुलेंस को जींद वापस बुलाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एंबुलेंस के लिए चालक कम होने की बात बताई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ou2zdI