विभिन्न संस्थाओं के सदस्याें ने साेमवार काे नागरिक संशोधन का समर्थन करते हुए डीसी अशाेक कुमार शर्मा काे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन साैंपा। सदस्याें ने कहा कि 1947 में देश के विभाजन के बाद जाे हिंदू, बाैद्ध, जैन, सिख, ईसाई, पारसी पाकिस्तान अाैर पूर्वी पाकिस्तान अब बांग्लादेश में फंस कर रह गए हैं, उन पर तब से धार्मिक अाधार, सामाजिक अाैर राजनैतिक भीषण अत्याचार हाे रहे हैं। यह लाेग 70 साल से प्रताड़ित हाेकर भारत अा रहे हैं, उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए कानून बनाया गया है, जाे संविधानिक रूप से सही है। इस दाैरान वाल्मीकि परियाेजना धर्म जागरण समन्वय हरियाणा, विश्व हिंदू परिषद अम्बाला, गोरक्षा दल अम्बाला, बजरंग दल अम्बाला, धर्म प्रसार अम्बाला, त्रिकालदर्शी वाल्मीकि सभा अम्बाला कैंट, श्रीमद् वाल्मीकि सभा नारायणगढ़, पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा, भगवान वाल्मीकि युवा समिति अम्बाला, ब्राह्मण सभा अम्बाला, अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद से सदस्य शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b1IzZA