एमसी से लेकर तत्कालीन ईओ तक लगा चुके गुहार लेकिन कोई सुनवाई नहीं
पिछले तीन साल से दयाल बाग की गली नंबर दो में हल्की बारिश में भी एक से दो फीट तक पानी भर जाता है। यहां के लोगों ने इस संबंध में कई बार संबंधित अथॉरिटी को शिकायत पत्र लिखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 67 वर्षीय तरसेम सिंह व अन्य लोगाें ने बताया कि सड़क बनाने वाले ठेकेदार की गलती का खामियाजा वे भुगत रहे हैं। तीन साल से एमसी से लेकर तत्कालीन नगर निगम के कमिशनर तक के दफ्तर के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
बीते शनिवार को भी गली के एक सिरे पर ऊंची सड़क बना दी गई। इसका सभी गलीवासी विरोध कर रहे थे। लेकिन ठेकेदार ने शनिवार सुबह 7 बजे तक जब लोग सोकर उठे भी नहीं थे। गली के दूसरे सिरे पर ऊंची सड़क बना दी। इसका सभी गलीवासी विरोध कर रहे हैं। पहले ही गली के कुछ लोगों का घर सड़क के स्तर से नीचे है। ऐसे में गली के दूसरे सिरे पर भी ऊंची सड़क बनने से नाली के पानी की निकासी मुश्किल हो जाएगी और बारिश में घरों में पानी भरने का अंदेशा बना रहेगा।
समस्या पत्र दिखाते दयाल बाग गली नंबर दो के लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3718hKM