आंधी-बारिश और ओले; अगेती गेहूं-सरसों बिछी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 21 February 2020

आंधी-बारिश और ओले; अगेती गेहूं-सरसों बिछी


खरखौदा में सबसे ज्यादा बारिश


खरखौदा 30

सोनीपत 21.0

करनाल 18.0

पानीपत 14.5

यमुनानगर 12.8

सिरसा 9.8

फतेहाबाद 8.3

नारनौल 8.0

हिसार 4.2

रोहतक 3.9

कैथल 3.2

पंचकूला 2.8

रेवाड़ी 2.4

कुरुक्षेत्र 2.0

भिवानी 1.4

जींद 0.7

झज्जर 0.6

अम्बाला 0.3

दिन का तापमान 8 डिग्री गिरा, होली तक बनी रह सकती है ठंडक

राजधानी हरियाणा | महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। कई जिलों में आेले भी गिरे। गेहूं व सरसों की अगेती फसलें बिछ गईं। इससे नुकसान होने की संभावना है। जींद के खरक गागर गांव में बिजली गिरने से शिव मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में औसतन 4.2 मिलीमीटर (एमएम) बारिश हुई है। यह इस अवधि में होने वाली सामान्य 0.2 एमएम बारिश से 2369 फीसदी अधिक है। दिन का तापमान 8 डिग्री तक घट गया। करनाल में यह 18 डिग्री पर आ गया। रात के तापमान में भी डेढ़ डिग्री से ज्यादा की कमी आई है। अम्बाला व कुरुक्षेत्र में यह 13.4 डिग्री पर अा गया। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सर्दी का आखिरी दौर हो सकता है। अब दिन-रात का पारा बढ़ने लगेगा। होली तक ठंड बनी रह सकती है। 10 मार्च तक ठंड सुबह-शाम की रह जाएगी।

बारिश मिमी में

गन्नौर (सोनीपत)| गांव खेड़ी गुर्जर के खेतों में बारिश के संाथ तेज हवा चलने से गेहूं की फसल पूरी तरह बिछ गई।

पहाड़ों की ओर से हवा चलेगी तो कुछ ठंडक बनी रहेगी। फरवरी के अंत में एक पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है।
-डॉ. सुरेंद्र पाल, निदेशक, आईएमडी, चंडीगढ़

जींद में बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त**

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ जगह अगेती गेहूं-सरसों की फसल बिछ गई है। अगर फसलों में ज्यादा पानी भर जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

फसलों में ज्यादा पानी भर जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था
*
*



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news thunderstorms and hail early wheat and mustard
Ambala News - haryana news thunderstorms and hail early wheat and mustard


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37RDVdU

ADD











Pages