सिटी रिपोर्टर } ओपन डीजे की धूम, लजीज पकवानों का स्वाद और बैक टू बैक डांस परफॉर्मेंस से मचता धमाल। कुछ ऐसा ही राेमांच का अनुभव जीजेयू के स्टूडेंट कर सकेंगे स्प्रिंग कार्निवल 2020 में। इसका आयोजन आज एचएसबी ग्राउंड में होगा। आयोजन जीजेयू का एचएसबी डिपार्टमेंट कर रहा है। इसमें बतौर मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर जुड़ा है। वहीं टाइटल पार्टनर तथास्तु, को-पार्टनर जोमैटो, एसोसिएट स्पाॅन्सर मार्क ऑप्टीमाइजर हैं। इसके साथ साथ इनफिनिटी अकादमी, इनर वियर शोरूम, श्री लड्डू स्वीट्स, बन्नी किचन, ब्राउन कोट बेक्री, एनजीओ यूथ ब्लड डोनर और ख़्याल ओपन माइक भी इसमें शामिल हैं। काॅर्निवल सुबह 10 बजे से होगा। इसमें एंट्री बिल्कुल फ्री है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/396g4J3