हिसार | अमित शर्मा बने जंभ शक्ति एनजीओ की गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार इकाई के प्रधान तो वहीं दिपांशु उपप्रधान चुने गए। यह जानकारी देते हुए गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के प्रभारी सचिन यादव ने बताया कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की इकाई का विस्तार करते हुए अमित शर्मा को प्रधान और दिपांशु को उपप्रधान बनाया एवं अजय को सचिव तो सहसचिव के रूप में हुसैन मान ने कार्यभार संभाला है। इसमें जंभ शक्ति एनजीओ द्वारा किए जा रहे विद्यार्थी हित कार्यों जिससे समाज सेवा के प्रति छात्र-छात्राओं की रुचि को बढ़ावा दिया जा सके तथा एनजीओ के माध्यम से गरीब व होनहार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। जंभशक्ति इकाई का पद संभालने पर बनने पर प्रभारी सचिन यादव ने जंभशक्ति एनजीओ के ईकाई को बधाई दी। इस मौके पर हरियाणा राज्य के प्रभारी रमेश कुमार भी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TkORLP