सहकारी बैंक के मुख्य लिपिक ने सेल्समैन पर तानी बंदूक, सेल्समैन ने जहर निगला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 28 February 2020

सहकारी बैंक के मुख्य लिपिक ने सेल्समैन पर तानी बंदूक, सेल्समैन ने जहर निगला


दी फतेहाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा भूथनकलां के सेल्समैन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हे। परिजनों ने उसे तुरंत फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सेल्समैन ने मुख्य लिपिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सेल्समैन के बयान लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसे लेकर शुक्रवार को मुख्य लिपिक को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पैसों का लेन-देन मामला सामने आया है।

ब्याज पर दिए रुपये मांगे तो बंदूक तान दी : दी फतेहाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक भूथनकलां के सेल्समैन छबीला राम का आरोप है कि उसी बैंक के लिपिक रामकुमार टांडी ने वर्ष 2019 में 24 लाख रुपए दो रुपए प्रति सैंकड़ा के हिसाब से लिए थे। लिपिक की मांग को पूरा करने के लिए उसने अपने विश्वसनीय पांच किसानों से 8 लाख 70 हजार रुपये ब्याज पर लेकर तथा बाकी अपने केसीसी से पैसे निकलवा कर दे दिए थे। मगर अब दो महीने पहले उसने ब्याज सहित अपने 32 लाख रुपए वापस करने के लिए राम कुमार से कह दिया था। लेकिन रामकुमार ने उससे कुछ दिन बाद देने के लिए टरका दिया। 14 फरवरी को उसने बैंक में  लिपिक रामकुमार से अपने तथा किसानों से लिए हुए 32 रुपए मांगे तो उस पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी। सेल्समैन ने बताया पैसों की उसके पास कोई लिखित कार्रवाई नहीं है।

कोई विवाद नहीं: लिपिक

सेल्समैन छबीला राम के साथ किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। उसका छबीला राम के साथ पैसों का कोई लेन-देन नहीं है। बंदूक तानने के आरोप भी निराधार हैं। लेकिन बैंक में एक दिन सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक की सफाई करवाने जरूर लेकर गया था।\'\' -राम कुमार टांडी, लिपिक।

छबीला राम का फाइल फोटो

सेल्स मैन छबीला राम ने कीटनाशक गटक लिया था और अस्पताल में बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिसमें बैंक लिपिक पर लाखों रुपए का लेनदारी  होने की बात सामने आई है। बाकी अभी मामले की जांच की जा रही है।\'\' -बहादुर सिंह, पुलिस जांच अधिकारी।

मामले की जांच कर रहे हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhuna News - haryana news the chief clerk of the cooperative bank shot the gun at the salesman the salesman swallowed the poison


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vsAwVH

ADD











Pages