अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पदम सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में किसानों को टिड्डी के प्रकोप अाैर इससे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएं। एडीसी आज अपने कार्यालय में कृषि अधिकारियों के साथ टिड्डी पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पदम सिंह ने कहा कि फसलों पर टिड्डी के प्रकोप पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है ताकि जिला के किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों को टिड्डी के फसलों पर हमले के संबंध में जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के पास जाकर टिड्डी पर नियंत्रण बारे मुनियादी करवाने, टिड्डी की पूरी जानकारी जैसे जीवन चक्र, आर्थिक कागार, नियंत्रण व अन्य तकनीक से अपनी फसलों को बचाने के संबंध में बताने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन अर्धसरकारी संस्थाओं द्वारा टिड्डी नियंत्रण से संबंधित दवाइयों की बिक्री की जा रही है उनका भौतिक सत्यापन करें और इनके नमूने लेना भी सुनिश्चित करें। टिड्डी दल की निगरानी व नियंत्रण के संबंध में कृषि, पंचायत व राजस्व विभाग के अधिकारी समन्वय के साथ काम करें। कृषि उपनिदेशक ने टिड्डी नियंत्रण के बारे में कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ux79Bh