हिसार | अग्रोहा के युवक सिंधु की शिकायत पर पुलिस ने जाखोद खेड़ा निवासी पहलवान, प्रदीप, अनिल, प्रवीण गोदारा के अलावा 16 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को सिंधु ने बताया कि कोर्ट में पेशी पर आया था। जब वहां से बाहर आकर बस स्टैंड जाने के लिए ऑटोरिक्शा में बैठा तो एचएयू गेट नंबर चार के पास उक्त आरोपी गाड़ी में सवार होकर आए। उन्होंने ऑटोरिक्शा रुकवाकर मुझे नीचे उतार लिया। फिर मारपीट करने लगे। मैंने शोर मचाया तो वे धमकी देकर फरार हो गए थे। आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले अग्रोहा के श्याम बाबा होटल में झगड़ा हुआ था। इसी रंजीश में मेेरे साथ मारपीट की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2usDhG9