एबीवीपी सदस्यों ने की रिअपीयर आवेदनों की तिथि बढ़ाने की मांग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 February 2020

एबीवीपी सदस्यों ने की रिअपीयर आवेदनों की तिथि बढ़ाने की मांग


कुरुक्षेत्र | छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केयू इकाई के सदस्यों ने रिअपीयर फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाने एवं ऑनलाइन फीस पोर्टल को ठीक करने की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह मंत्री प्रसन्नता चावरिया, केयू संयोजक हिमांशु ठाकुर, इकाई अध्यक्ष परमिश चौधरी, नगर मंत्री पवन कौशिक, अमित छोक्कर, अपूर्वा कंबोज और धीरज यादव शामिल रहे। हिमांशु ठाकुर ने कहा कि पिछले कई दिनों से केयू में ऑनलाइन फीस भरने का सिस्टम ठप पड़ा है। जिसके कारण कई विद्यार्थी अपना रिअपीयर फार्म नहीं भर पाए हैं। प्रदेश सहमंत्री प्रसन्नता ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से बिना लेट फीस अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की गई है। ताकि केयू के ऑनलाइन पोर्टल के खराब होने का खामियाजा विद्यार्थियों को लेट फीस देकर न चुकाना पड़े। परमिश चौधरी ने कहा कि केयू प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में अंकुर, विश्वनाथ, सत्यवान, मोहित और सुनील शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wj4awG

ADD











Pages