प्रतिभा सम्मान समारोह में सपना को मिला ऑल राउंडर विद्यार्थी का खिताब - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 February 2020

प्रतिभा सम्मान समारोह में सपना को मिला ऑल राउंडर विद्यार्थी का खिताब


फिरोजपुर झिरक| राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तनाव मुक्त परीक्षा व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑल राउंडर विद्यार्थी का खिताब 12वीं की विज्ञान संकाय की छात्रा सपना को दिया गया। विज्ञान संकाय की आबिदा, इंदिरा, मोनिका, साहिबा को भी उत्कृष्ठ प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कला संकाय से ज्योति, बुलबुल, मोनिका, संगीता को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मेवात विकास अथॉरिटी के सदस्य डॉ. महेंद्र गर्ग व विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SC2NC2

ADD











Pages