सेंट ज्ञानेश्वर हाई स्कूल में अभिभावक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। शुरुआत गैस के गुब्बारे छोड़कर व मशाल जलाकर की गई। फौजी एकेडमी के डायरेक्टर संजय यादव मुख्य अतिथि थे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं जेसीआई हांसी स्टार के प्रधान प्रेम वर्मा, रिनॉल्ट ब्लूमिंग स्टार की डायरेक्टर दिव्याशा बंसल, संस्कार भारती हांसी की महिला अध्यक्ष सपना महता व प्रांतीय अधिकारी गुंजन जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज महिला धावकों द्वारा ज्वाला दौड़ से किया गया। प्राचार्य सतीश वर्मा ने विद्यालय की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेलों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय के छात्र अपनी उपलब्धियों के कारण राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, आईएसएस व आईपीएस से सम्मानित हो चुके हैं। हमारे प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके हैं। विशिष्ट अतिथि दिव्याशा बंसल ने में छात्रों को भविष्य में आगे बढ़ने के गुर सिखाए। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। खेल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर पूनम अनेजा, कनिका बजाज, संगीता, वर्षा तनेजा, संतोष वर्मा, कृपा शर्मा, सिमरन बजाज, पायल, गुंजन जैन, सपना महता, सुनीता बंसल, राधेश्याम, राम सिंह वर्मा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bnzTNy