बेटियां पढ़ रही हैं और आगे भी बढ़ रही हैं : दुहन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 8 February 2020

बेटियां पढ़ रही हैं और आगे भी बढ़ रही हैं : दुहन


नारनौंद | आज हमारी बेटियां पढ़ भी रही हैं और आगे बढ़ भी रही हैं। जिसके कारण समाज में बेटियों का कद बढ़ा है। उक्त शब्द बाल विकास एवं परियोजना विभाग की सुपरवाइजर सुनीता दुहन ने मोठ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित एक जागरूकता रैली को रवाना करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि समाज में लड़कों व लड़कियों के लिंगानुपात में काफी अंतर आ गया था और लोग लड़कियों को अपने ऊपर बोझ समझते थे। लेकिन आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। जिसकी वजह से समाज में जागरूकता आई है और लोग लड़का व लड़की के बीच कोई अंतर नहीं समझते। उन्होंने कहा कि पहले बुजुर्ग लड़कियों को घर की चारदीवारी के अंदर ही रखते थे। परंतु आज हमारी लड़कियां पढ़ने के साथ-साथ खेलों व अन्य क्षेत्रों आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस दौरान जिन महिलाओं ने 2019 में बेटियों को जन्म दिया था उनको कंबल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शकुंतला, ऊषा, किरण, रजिया, शीला, रोशनी, इंद्रो, संतोष मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31FgpPG

ADD











Pages