हिसार | विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गौरव नाशा ने हिसार नगर निगम प्रशासन द्वारा राजगुरु मार्केट में 550 दुकानों के चबूतरे तोड़ने की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए इसे भेदभाव पूर्ण, तानाशाही व व्यापारी विरोधी कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि अपने प्रधान के सत्ता में आने से पहले व्यापारी हितैषी होने का दम भरने वाली जन संघर्ष समिति दुकानदारों के साथ हुई इतनी बड़ी ज्यादती के बावजूद मुंह में दही जमाए बैठी है। जन संघर्ष समिति के सर्वेसर्वा इन्हीं दुकानदारों और व्यापारियों की राजनीति करके मेयर की सीट पर पहुंचे हैं और आज उन्हें राहत देने की बजाए उल्टा उनके शोषण और उत्पीड़न पर उतर आए हैं। नाशा ने कहा कि एक ओर जहां भाजपा सरकार द्वारा एक के बाद एक लगातार व्यापार विरोधी नीतियां व फैसले लागू किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन द्वारा इस तरह की कार्रवाई जले पर नमक छिड़कने के समान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/379aNOM