भिवानी | गांव फूलपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एक छात्र के परिजनों ने स्कूल के हेडमास्टर पर ईंट से हमला कर दिया। घायल हेडमास्टर को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल हेडमास्टर ने मामले में स्कूल के एक जेबीटी टीचर पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए है। घायल हैडमास्टर गांव सांकरोड निवासी राजपाल ने बताया कि वह गांव फूलपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में हेडमास्टर के पद पर तैनात है। गुरुवार दोपहर ढाई बजे वह ड्यूटी पर स्कूल में मौजूद था। इसी दौरान स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र की मां बबली व उसका नाना आए और उसे गाली देने लगे। छात्र की मां बबली ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। हेडमास्टर ने आरोप लगाया कि छात्र की मां व नाना ने उसकी लात-घुस्सो से भी पिटाई की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Saj4ha