अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश सिरोही की अदालत ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले दाेषी वन दरोगा हांसी के उत्तम नगर वासी राधेश्याम को 5 साल कैद और 35 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
14 सितंबर 2017 को पाली वासी सचिन कुमार ने विजिलेंस थाना में शिकायत दी थी। आरोप था कि 25 अगस्त 2017 को खेत के पास सड़क किनारे लगी झाड़ियों को काट कर पाइप लाइन बिछाई थी। अगले दिन वन विभाग हांसी में कार्यरत वन दरोगा राधेश्याम खेत में आया था। उसने कहा था कि जो झाड़ियां काटी हैं, वह वन विभाग की हैं। इनका ढाई लाख रुपए जुर्माना बनता है। पीड़ित ने कहा था कि वह इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकता। उसने कहा चल कोई बात नहीं अभी तीस हजार रुपए दे दें बात को रफा-दफा करते हैं। उसने दबाव बनाकर उस दिन पांच हजार रुपए ले लिए और बाकी 25 हजार रुपए लेने के लिए फोन कर परेशान करने लगा। किसान ने विजिलेंस में शिकायत दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H7qj3s