दो साल से बकाया सुविधाएं, बकाया पंजीकृत पासबुक जारी करने, पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए मजदूर को तसदीक के लिए पंजीकृत यूनियनों को अथॉरिटी देने, नए पंजीकरण में तेजी लाने, बोर्ड की ओर से बेमानी शर्तों पर रोक लगाने, ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन शुरू करने की मांगों को लेकर भिवानी ब्लाॅक के निर्माण मजदूर कारीगरों ने डीसी कार्यालय पर धरना दिया व सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता पुष्पा देवी व संचालन महाबीर सिंह ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए यूनियन जिला सचिव अनिल कुमार ने कहा कि निर्माण मजदूर कारीगरों की मांगों व समस्याओं को लेकर डीसी को ज्ञापन देने के बावजूद भी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार भी निर्माण मजदूर कारीगरों की समस्याओं का समाधान नही कर रही है। निर्माण मजदूर कारीगर अपनी लड़की की शादी के कन्यादान के लिए दो-दो साल से फिर रहे हैं जबकि हरियाणा में लड़की की शादी के समय पर ही कन्यादान डालने का रिवाज हैं। इसके अतिरिक्त गत साल से ऑनलाइन के नाम पर निर्माण मजदूरों का भारी उत्पीड़न किया जा रहा है, आज बोर्ड के अधिकारी ऑनलाइन सुविधा आवेदन पर अनाप शनाप शर्तें लगाकर निर्माण मजदूरों को सुविधाओं से वंचित कर रहे है। सीटू उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार की निर्माण विरोधी नीतियों के कारण आज महंगाई व बेरोजगारी तेज गति से बढ़ रही है। निर्माण मजदूर कारीगरों के काम धंधे ठप्प हैं, जिसके कारण निर्माण मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने गठबंधन सरकार को चेताते हुए कहा कि मजदूर कारीगरों में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ भारी रोष पनप रहा हैं। धरने को राजकुमार कालुवास, पुष्पा देवी, सुरेश, रतनपाल व सरजीत आदि ने भी संबोधित किया।
लघु सचिवचालय के बाहर मांगों को लेकर धरना देते निर्माण मजदूर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c6VIBa