एसोसिएशन की चेतवानी, जल्द समाधान नहीं हुअा तो 28 को करेंगे बोर्ड का घेराव: शर्मा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 February 2020

एसोसिएशन की चेतवानी, जल्द समाधान नहीं हुअा तो 28 को करेंगे बोर्ड का घेराव: शर्मा


फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स हरियाणा के प्रदेश महासचिव और भिवानी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान राम अवतार शर्मा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और हरियाणा सरकार को चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर उनकी मांगों का समाधान नहीं निकला तो 28 फरवरी को पूरे प्रदेश से आए स्कूल संचालक, अध्यापक, छात्र और उनके अभिभावक शिक्षा बोर्ड का घेराव करेंगे।

एक स्कूल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राम अवतार शर्मा ने बोर्ड के चेयरमैन पर प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा आज तक न तो बोर्ड चेयरमैन, न शिक्षा मंत्री व न ही मुख्यमंत्री ने कोई संतोषजनक जवाब दिया है कि प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के परीक्षा केंद्र दूर क्यों बनाए गए हैंं, जबकि सरकारी स्कूलों के केंद्र उन्हीं स्कूलों में हैं। एक सवाल के जवाब में महासचिव ने कहा कि जब फेडरेशन ने चेयरमैन से मुलाकात कर नजदीक सेंटर आवंटित करने के मांग कि तो उन्होंने दबाब बनाने के लिए प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के रोल नंबर रोक लिए। साथ ही, पिछले साल माफ किए गए 5000 के जुर्माने को भरने के नोटिस भी जारी कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड चेयरमैन ने दुर्भावना से ये कार्रवाई की है, नहीं तो जो जुर्माना कर दिया गया था। एक साल बाद उसे भरने के लिए शिक्षा बोर्ड कैसे कह सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड प्राइवेट स्कूलों के सहयोग से चलता है। यदि बोर्ड का यही रवैया रहा तो प्राइवेट स्कूल आगे से किसी भी प्रकार का कोई सेंटर नहीं बनाएंगे और न ही किसी प्रकार का सहयोग करेंगे। उन्होंने शिक्षा मंत्री की कार्यप्रणाली पर भी अंगुली उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो वे तनावमुक्त रहकर परीक्षा की तैयारियों के बयान दे रहे हैं तो दूसरी तरफ बच्चों के परीक्षा केंद्र दूर कर उन्हें तनाव दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के उस बयान की भी आलोचना कि जिसमें उन्होंने यह कहा था कि बच्चों के रोल नंबर सिर्फ इसलिए रोके गए ताकि प्राइवेट स्कूलों पर दबाव बनाया जा सके। सरकारी अध्यापकों के संघ हसला के उस बयान की भी राम अवतार शर्मा ने निंदा की जिसमे हसला के प्रधान ने प्राइवेट स्कूलों पर नकल करवाने का आरोप लगाया था।

वार्ता करते फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स हरियाणा के प्रदेश महासचिव और भिवानी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रामअवतार शर्मा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news chetwani of association if not resolved soon will siege board on 28th sharma


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a9nivF

ADD











Pages