रादौर | एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में योग शिविर का आयोजन हुआ। सोनी ने बताया कि योग का महत्व प्राचीन काल से ही रहा है। योग न केवल हमारे तन को स्वस्थ रखता है, अपितु हमारे मन व मस्तिष्क को भी एकाग्र करता है जिससे हमारी स्मरण शक्ति बढ़ती है। बच्चे व बड़े अपने कार्य पर चित्त एकाग्र कर सकते हैं। बच्चों को भिन्न भिन्न प्रकार के आसन सिखाए। सांस लेने व छोड़ने की सही प्रक्रिया के बारे में भी बताया। अंजू गुलाटी ने कहा कि यदि हमें श्रेष्ठ ज्ञान व बुद्धि हासिल करना है तो सर्वप्रथम हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाना होगा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों ने भी हिस्सा लेकर योग के महत्व का प्रचार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wzuiDX