यमुनानगर | नव संवत्सर उत्सव आयोजन समिति की योजना बैठक उद्योगपति लाला अमरनाथ बंसल की अध्यक्षता में एक रिसोर्ट में हुई। समाजसेवी डॉ. हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत गाया। केवल कृष्ण लूथरा ने विक्रमी संवत की सार्थकता पर विचार रखे। विक्रमी संवत के नव आगमन पर हर घर में कोई न कोई मिष्ठान अवश्य बनाएं। यह संस्कार अपने बच्चों में डालें। कौशल कुमार श्रीवास्तव, भारत भूषण बंसल ने कहा कि स्कूलों में इस दिन को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। नवसंवत को एक उत्सव समारोह के रूप में मनाया जाएगा। एक सप्ताह तक शहर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक, धार्मिक, हवन यज्ञ के कार्यक्रम किए जाएंगे। हनुमान मंदिर, यमुना घाट, तीर्थ नगर पुल पर सूर्य अर्घ्य ध्वजारोहण व सप्त कुंडीय हवन यज्ञ का कार्यक्रम पूर्व की भांति सुबह सूर्योदय पर रहेगा। बैठक में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, श्री सनातन धर्म सभा यमुनानगर मॉडल टाउन, भारत विकास परिषद यमुनानगर, अग्रवाल वैश्य सम्मेलन सभा, गायत्री परिवार ट्रस्ट यमुनानगर, श्री गीता सत्संग भवन छछरौली, महाराजा अग्रसेन स्कूल गुमथला, गीता भवन मंदिर, संस्कार भारती संस्थाओं ने मुख्य रूप से सहभागिता की। बैठक में कश्मीरी लाल बंसल, योगेंद्र राणा, प्रबोध पुरी, पुरुषोत्तम परूथी, भारत भूषण बंसल मनीष बख्शी, चमन लाल कंबोज, हंसराज ढींगरा, राजकुमार गोयल, सुभाष मेहता, जितेंद्र कुमार शर्मा, अनिल महेंद्रू, विनोद भाटिया, श्याम सुंदर वशिष्ठ, जेबी मित्तल, देशराज व अश्विनी अग्रवाल उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HCJ12S