गलेडवा के निकट सरस्वती में मिला युवक का शव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 February 2020

गलेडवा के निकट सरस्वती में मिला युवक का शव


पिहोवा | गांव गलेडवा के निकट सरस्वती नदी के एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से शव को बाहर निकाला। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, लेकिन आशंका जताई जा रही कि यह उस प्रवासी मजदूर का शव हो सकता है। जो पिछले एक माह से लापता था। ग्रामीण परमजीत व जसविंद्र ने बताया कि गांव के कुछ लोग यहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने पानी में शव पड़ा देखा। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया। ग्रामीणों के मुताबिक एक माह से गांव में रह रहा प्रवासी मजदूर लापता है। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई हुई है। उसे ढूंढने मजदूर के परिजन बिहार गए हुए हैं। उनके आने पर ही पता चल पाएगा कि शव लापता युवक का है। या कोई अन्य व्यक्ति है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V7wZXq

ADD











Pages