जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को नूंह शहर के पुराने बस स्टैंड व अड़बर चौक से एसडीएम प्रदीप अहलावत व डीएसपी नूंह अनिल कुमार की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, रेहड़ी वालों को निर्देश दिए कि वे तुरंत अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत लोगों का सामान भी कमेटी द्वारा जब्त किया जाएगा। उन्होंने नगरपालिका व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जो भी अतिक्रमण किया हुआ है उसे पूरी तरह से हटा दें। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में सहन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी व्यक्ति ने दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नूंह. अतिक्रमण हटवाते पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37FYHNy