नाबालिगा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोप - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 4 February 2020

नाबालिगा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोप


तोशाम क्षेत्र के एक गांव में नाबालिगा को बहलाफुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष मंगलवार को एसपी से मिला और एसपी के आदेश पर महिला पुलिस पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। देर शाम तक पीड़िता की मेडिकल जांच नहीं हुई थी।

जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को गांव का ही एक युवक नाबालिगा को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस व परिजनों ने नाबालिगा को 31 जनवरी को राजगढ़ के नजदीक एक गांव से बरामद किया और मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए। परिजनों के अनुसार पीड़िता उस समय बेहद डरी हुई थी जिसके कारण वह ठीक से बयान नहीं दे पाई थी।

तीन दिन पहले पीड़िता ने परिजन को घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष मामले को लेकर एसपी से मिला। एसपी ने पुलिस को पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के आदेश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2v7UlBq

ADD











Pages