रास्ता रोक कर बोलेरो सवार ठेकेदार के साथ मारपीट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 4 February 2020

रास्ता रोक कर बोलेरो सवार ठेकेदार के साथ मारपीट


गांव दिनोद में रंजिश काे लेकर तीन व्यक्तियों ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर एक ठेकेदार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित ठेकेदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दिनोद निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। वह सुबह दस बजे अपनी बोलेरो गाड़ी से भिवानी आ रहा था। जब वह गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा तो तीन व्यक्तियों ने रास्ता रोक कर उसकी गाड़ी रूकवा ली और लाठी से हमला कर दिया। नसीब काला व गजने लाठी मारी और नसीब ने उसे पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tzZemk

ADD











Pages