आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं से सुधरेगा दसवीं का रिजल्ट: डॉ. डीपी कौशिक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 28 February 2020

आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं से सुधरेगा दसवीं का रिजल्ट: डॉ. डीपी कौशिक


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 11 साल बाद फिर से आठवीं कक्षा की परीक्षा लेगा। बोर्ड आठवीं की परीक्षा 2021 में लेगा। इससे दसवीं का परीक्षा परिणाम जो कम रहता था परीक्षा के बाद बेहतर होने की उम्मीद है। हरियाणा एजुकेशन बोर्ड ने आठवीं कक्षा की परीक्षा पहली बार 1976 में ली थी, जो 2011 तक चलती रही। मार्च 2010 में आखरी बार बोर्ड ने इस परीक्षा का संचालन करवाया था। अब फिर से बोर्ड इस परीक्षा का संचालन करने जा रहा है।

पहला बैच 2021 में निकलेगा

इस का पहला बैच मार्च 2021 में निकलेगा। 2009 में राइट टू एजुकेशन एक्ट आने के बाद बोर्ड ने आठवीं की परीक्षा लेना बंद कर दिया था। उसके बाद से अब तक आठवीं की
परीक्षा स्कूल स्तर पर ही ली जा रही है।

सुधरेगा परिणाम: टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य एवं डॉ. डीपी कौशिक के अनुसार सरकार का यह एक सराहनीय कदम है। आठवीं में बोर्ड शुरू करने से नौंवी व दसवीं का परीक्षा परिणाम सुधरेगा। यह एक फिल्टर का काम करेगा। आठवीं में बोर्ड शुरू होने से परीक्षार्थियों व शिक्षकों पर एक परीक्षा में पास होने का दवाब रहेगा। इससे पढ़ने व पढ़ाने का माहौल भी बनेगा। कुछ सालों से दसवीं का परीक्षा परिणाम जो कम आ रहा है वह इसी का परिणाम है कि बच्चा दस साल बोर्ड की परीक्षा दे रहा। बीच में कोई चेकिंग नहीं थी। अब चैक लगने से विशेषकर दसवीं कक्षा का परिणाम पहले से बेहतर आने शुरू होंगे। इस संबंध में बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि बोर्ड 2021 से आठवीं की परीक्षा का संचालन शुरू कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I1MCbc

ADD











Pages