तोशाम | हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव शुक्रवार को जलघर तोशाम में चुनाव पर्यवेक्षक राज्य सचिव पुरुषोत्तम कौशिक की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। सर्वप्रथम शाखा कोषाध्यक्ष धर्मबीर जांगड़ा ने पिछले तीन वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा शाखा सचिव सुभाष टाला ने सांगठनिक रिपोर्ट पेश की। चुनाव पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम कौशिक ने त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। चुनाव में सर्वसहमति से प्रधान करण सिंह लांबा, सचिव सुभाष टाला, कोषाध्यक्ष धर्मबीर जांगड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान हनुमान शर्मा, संदीप गौड़ व उप प्रधान धर्मबीर सिंह को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मौके पर ही राज्य सचिव पुरुषोत्तम कौशिक ने शपथ दिलाकर संगठन के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। प्रधान करण सिंह लांबा ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी है उसको मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VxBQS4