जनता के वकील की तरह काम करता हूं, चाहे सरकार में हूं या बाहर: अनिल विज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 13 February 2020

जनता के वकील की तरह काम करता हूं, चाहे सरकार में हूं या बाहर: अनिल विज

रोहतक.प्रदेश के गृह मंत्री विज ने कहा कि वह जनता के वकील के तौर पर कार्य करते हुए जनता की लड़ाई लड़ते हैं और आमजन के हित के लिए उनकी लड़ाई अनवरत चलती रहेगी चाहे वह सरकार में रहे अथवा सरकार से बाहर रहें। महम के विधायक बलराज कुंडू की ओर से लगाए गए घोटालों के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विधायक कुंडू ने उन्हें जो शिकायत दी थी उनकी जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।

दिल्ली विस चुनाव में आए नतीजों पर उन्होंने कहा कि जहां दिल्ली के विकास के लिए बड़े बड़े मुद्दों पर बात होनी चाहिए थी वहां फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री मेट्रो, फ्री बस सर्विस आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ा गया। सरकार चुनाव के बाद तमाम सुविधाएं मुहैया करवा सकती है लेकिन चुनाव के दौरान ऐसी सुविधाएं प्रदान करना पैसे बांटने की श्रेणी में आता है।

मई-जून के अंत तक शुरू होगा डायल 112

प्रदेश के पुलिस को हाईटेक बनाने के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और डायल 112 मई और जून के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस की जनता तक पहुंच बनी रहे, इसलिए 630 नई गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सी-डैक से उनका एग्रीमेंट हो चुका है। जिसके माध्यम से सभी शिकायतें व टेलीफोन कॉल पहले पंचकूला जाएंगी जहां चार भाषाओं के ज्ञाता हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी और हरियाणवी ऑपरेटर बिठाए जाएंगे जो बाहर से आने वाली कॉल को अटेंड करेंगे और जहां भी जरूरत होगी वहां पुलिस तुरंत प्रभाव से भेजी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37oB2kK

ADD











Pages