सांस्कृतिक सदन में ज्ञान विज्ञान समिति का राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन कल से - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 13 February 2020

सांस्कृतिक सदन में ज्ञान विज्ञान समिति का राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन कल से


भिवानी| 15 फरवरी से सांस्कृतिक सदन में हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति का दो दिवसीय 9वां त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन हाेगा। सम्मेलन में राज्यभर से करीब चार सौ डेलीगेट्स, ऑब्जर्वर्स, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन तकनीक एवं विकास केंद्र के निदेशक व अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. डी रघुनंदन करेंगे। इस दौरान नाटक, गीत और अन्य समृद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

यह जानकारी देते हुए समिति के जिला सचिव नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि यह फैसला सांस्कृतिक सदन में संपन्न कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलभूषण आर्य ने की। आर्य ने कहा कि सम्मेलन में रूढ़ीवाद व अंधविश्वास जैसी प्रथाओं और विचारों के खात्मे के लिए व्यापक विमर्श कर वैज्ञानिक मानसिकता को बढ़ावा देने तथा एक बेहतर नागरिक समाज बनाने की योजना बनाई जाएगी। क्योंकि वर्तमान समय में देश के संविधान में दर्ज नागरिक अधिकारों को कमजोर करने की गहरी साजिश रची जा रही हैं। देश के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों को बदनाम करके बंद करने के षड़यंत्र के तहत गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को उच्च शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। जो नागरिक व सभ्य समाज के लिए बेहद खतरनाक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bC9HyI

ADD











Pages