डॉ. विजय दहिया का स्वागत करती सुपरिटेंडेंट व डॉक्टर।
अम्बाला सिटी | पदाेन्नति के बाद यमुनानगर से अम्बाला में लगाए गए डॉ. विजय दहिया ने बुधवार को सीएमओ का पदभार संभाल लिया। मौके ऑफिस स्टाफ व डॉक्टरों ने उनका स्वागत किया। दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सभी सरकारी योजनाओं को वे तेजी से आगे बढ़ाएंगे ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सके। इसके साथ ही डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट के मामलों में भी संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और आम लोगों को भी अभद्र व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/399WwTr