स्याणी जोहड़ में खड़े सरकंडों में लगी आग
शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित स्याणी जोहड़ में खड़े सरकंडों में शनिवार को अचानक आग लग गई। इसके चलते आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर दमकल केंद्र में फोन करते रहे। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी दमकल विभाग से कोई वाहन आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा। कई घंटों के बाद आग स्वयं ही शांत हो गई व आसपास लोगों के प्रयास के बाद ही आग बुझ पाई। जोहड़ के बीच में लगी हुई आग तेजी से फैल रही थी। जिसके कारण आस पास रहने वाले लोग काफी भयभीत थे। क्षेत्रवासियों ने कहा है कि रिहायशी इलाके में मौजूद यह जोहड़ उनके लिए सिरदर्द बना हुआ है।
भास्कर न्यूज| हांसी
जींद रोड पर फ्लाईओवर पर एक चलती कार में आग लग गई। घटना के समय कार में दो लोग सवार थे। कार के डैश बोर्ड से धुआं उठते देख चालक ने कार रोक दी। दोनों कार से बाहर निकले ही थे कि कुछ देर में आग ने तेजी पकड़ ली। आग से कार जलकर राख हो गई। गुरुग्राम के सतीश कार में सवार होकर हिसार की तरफ जा रहे थे। फ्लाईओवर पर कार के डैश बोर्ड से धुआं निकलने लगा। कार में सतीश के साथ एक और भी सवार थे। धुआं उठते देख कार रोककर उन्होंने कारण की पड़ताल शुरू की। तभी आग ने तेजी पकड़ ली और देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को देने के लिए फोन किया गया। फोन न मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस कंट्रोल रूम से दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। दमकल विभाग के अनुसार आग संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी।दमकल विभाग का टेलीफोन नंबर तीन दिन से खराब है। आग की किसी घटना पर सीधे दमकल विभाग को सूचित करना मुश्किल है। कार जलने की घटना के दौरान भी यही हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के एक कर्मचारी के मोबाइल फोन पर घटना की सूचना दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39v61wS