महिलाओं के अधिकारों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 15 February 2020

महिलाओं के अधिकारों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम


राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिलाओं के अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला संरक्षक एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने शिरकत की। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र बेनीवाल ने लड़कियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्य के बारे प्रेरित किया। अपने संबोधन में बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए कहा कि गाली देना, पीटना, अश्लील वीडियो दिखाकर यौन शोषण करना यह सभी घरेलू हिंसा के तहत आते हैं। उन्होंने लड़कियों को धारा 354 व 376 के बारे में भी बताया। इस अवसर पर अनिल कुमार, अजय कुमार, मीनाक्षी, ज्योति, बिमला, नीलिमा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HuxfI6

ADD











Pages