ब्लाइंड फोल्ड रेस में जसलीन अव्वल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 19 February 2020

ब्लाइंड फोल्ड रेस में जसलीन अव्वल


पबानी रोड स्थित सेंट लाॅरेंस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक खेलोत्सव में नौनिहालों ने अपने जौहर दिखाए। शुभारंभ चेयरपर्सन डॉ. रजनी सहगल, एमडी डॉ. एमके सहगल, प्रिंसिपल आरएस वधवा ने किया। इंटर हाउस प्रतियोगिता में विंध्या हाउस, नीलगिरि हाउस, हिमालय हाउस व शिवालिक हाउस के खिलाड़ियाें ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।

50 मीटर रेस में कक्षा प्री-नर्सरी की मनसिरत, अथर्व व चनप्रीत, प्री-नर्सरी अंडर चेयर रेस में अगमजोत, सुखऩूर, लक्ष्य, टॉफी रेस शिवन्या, पूर्वी, दानवीर, कैप रेस में दिवजोत, सेजल, विहान, गारलैंड रेस में जश्न, अबुजर, एकमवीर, मेडल रेस में भवनीश, आराध्य, लक्षिता, पहले कक्षा की स्पून रेस में रौनक, मनराज, गुरनूर कौर, बैग पैक रेस में पृथ्वी, लखविंदर, गुरसिमरत, सेक रेस में प्रभजोत, अकमल, प्रेरक, शू सॉक्स रेस में विभोर, अनुष्का वर्मा व मन्नत चौहान विजयी रहे। पोटेटो रेस अर्शदीप, माहि व शगुनदीप ने जीती। लेमन स्पून रेस में अमितज़्वीर, तनिश, तेजस, चौथी कक्षा की सेक रेस हितेश, अविजोत व तनिश ने जीती। फ्रॉग रेस में जश्न, अनिकेत, केशव विजयी रहे। बनाना रेस गुरप्रीत, सिमरप्रीत, जपनीत ने जीती। 100 हर्डल रेस हितेश, पुलकित, रूद्र, थ्री लेग रेस तनिश, यशिता, सिमरन, खुशमित, प्रतीक्षा, दिव्या ने जीती। लड़कों की 200 मीटर रेस में कंवल प्रथम, वरुण द्वितीय व अक्ष तृतीय रहा।

लड़कियों की ब्लाइंड फोल्ड रेस में जसलीन प्रथम, सुखप्रीत द्वितीय व वासुकि तृतीय रही। लड़कों की रिले रेस में विंध्या हाउस के वरुण, यशप्रीत प्रथम, हिमालय हाउस के गुरप्रीत, हिमांशु द्वितीय व शिवालिक हाउस का महकप्रीत, अक्ष तृतीय रहे। लड़कियों की रिले रेस में शिवालिक हाउस की श्रेया, सृष्टि, विंध्या हाउस की कंचन, जसलीन व हिमालय हाउस की महक, व्यंजना विजयी रही। मौके पर आरएस वधवा, डॉ. जीबी गुप्ता, गगन बजाज, विक्रांत गुलाटी, संदीप शर्मा, अमिता शर्मा उपस्थित रहे।

बिलासपुर |दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - haryana news jasleen topped in blind fold race


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HED3yG

ADD











Pages